फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 lakh rupees were grabbed from a woman by making a deal to sell the house

Yamuna Nagar News: मकान बेचने का सौदा कर महिला से 14 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
14 lakh rupees were grabbed from a woman by making a deal to sell the house
यमुनानगर। मकान बेचने पर नाम पर गांधी नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी निवासी रश्मि बावा से 14 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप कॉलोनी की ही दीप्ति चुघ, उसके पति अनिल चुघ व बेटे साहिल चुघ पर लगा है। मकान की रजिस्ट्री न कराने पर जब रश्मि ने जांच कराई तो पता चला कि जिस मकान को खरीदने का उसने सौदा किया है, उस पर आरोपियों ने लोन लिया हुआ है। मकान की असली रजिस्ट्री बैंक में है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णा कालोनी निवासी रश्मि बावा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2023 में वह मकान खरीदने की तैयारी कर रही थी। तब उसे पता चला कि कृष्णा कॉलोनी निवासी दीप्ति चुघ अपना मकान बेच रही है। तब उसने आरोपी दीप्ति चुघ, उसके पति अनिल चुघ व बेटे साहिल चुघ से मुलाकात हुई। आरोपियों ने उसे कृष्णा कॉलोनी चांदपुर में 166.66 वर्ग गज का मकान दिखाया। उस समय आरोपियों ने कहा था कि यह मकान पूरी तरह से पाक-साफ है। इस पर किसी तरह से कोई विवाद नहीं है। 11 मई 2023 को मकान बेचने का इकरारनामा आरोपी दीप्ति के पति अनिल चुघ ने बतौर गवाह के रूप में किया। उन्होंने मकान की कीमत 61 लाख रुपये तय की थी। जिसमें से सात लाख रुपये उसने उन्हें तभी दे दिए थे। सात लाख रुपये लेने के बाद उसने अलग अलग कर आरोपियों ने उसे सात लाख रुपये और आरटीजीएस के माध्यम से ले लिए। आरोप है कि तय समय पर आरोपी रजिस्ट्री कराने नहीं आए। जब उनसे मकान की असली रजिस्ट्री मांगी तो उन्होंने लेमिनेशन की हुई रजिस्ट्री दी। जब इसकी जांच कराई तो पता लगा कि कलर फोटो स्टेट लगाकर लेमिनेशन कराई हुई है। जांच करने पर उसे पता चला कि आरोपियों ने मकान पर लोन लिया हुआ है। मकान की असली रजिस्ट्री बैंक में गिरवी रखी है। आरोपियों की बदनीयती को देखकर उसने उनसे रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed