{"_id":"61ca121e5180c938706c6758","slug":"134a-if-admission-is-not-given-then-six-schools-may-fall-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl9417050","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए ः दाखिला नहीं दिया तो छह स्कूलों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए ः दाखिला नहीं दिया तो छह स्कूलों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 134ए के तहत ट्विन सिटी के छह स्कूल ऐेसे हैं, जिन्होंने जरूरतमंद परिवार के बच्चों को दाखिला देने से पूरी तरह इंकार कर दिया है। दाखिला न मिलने के बारे में जब शिक्षा विभाग को पता चला तो उन्हें नोटिस देकर चेतावनी दी गई। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं आया। ऐसे में अब उन निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई कर सकता है।
जिला शिक्षा विभाग ने मुख्यालय को कार्रवाई के लिए लिख भी दिया गया। अब वहीं से कार्रवाई के आदेश होंगे। पता चला है कि कार्रवाई में स्कूलों की मान्यता पर भी आंच आ सकती हैं। 134ए के तहत परीक्षा देने वालों में से कुल 1100 बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें स्कूल अलॉट हुए हैं। अब तक कुल 392 को दाखिला मिल पाया है। यह प्रक्रिया जिले में चल रही है। दाखिला देने में दूसरे स्कूल सामने आ रहे, किंतु ट्विन सिटी के करीब छह निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने पूरी तरह से दाखिला देने से इंकार कर दिया गया।
दाखिला के लिए अभिभावक अलॉट हुए स्कूल में पहुंचे तो उन्हें वापस भेज दिया। हालांकि इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल संचालकों को दस्तावेज भी दिखाए, इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद अभिभावकों ने वापस आकर शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटाया। इस पर विभाग को भी दाखिला न मिलने के बारे में पता चला।
विज्ञापन
शहर के छह निजी स्कूलों ने 134ए के तहत बच्चों को दाखिला देने से मना कर दिया है। इन स्कूलों को नोटिस भी दिए गए। इसके बाद भी दाखिला नहीं दिया गया। इस पर इन स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा गया है। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।