{"_id":"66e0a9e65776b2339a0e9b98","slug":"1326-lakh-bid-for-150-shops-to-be-set-up-in-the-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-125141-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेले में लगने वाली 150 दुकानों की 13.26 लाख बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेले में लगने वाली 150 दुकानों की 13.26 लाख बोली
Wed, 11 Sep 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
रादौर। क्षेत्र का प्रसिद्ध व ऐतिहासिक आठ दिवसीय जाहरवीर गोगा माड़ी मेला नगर पालिका की ओर से 17 से 24 सितंबर तक लगाया जाएगा। मेले में लगाई जाने वाली 150 अस्थाई दुकानों को ठेके पर दिए जाने को लेकर बोली लगाई गई।
नगर पालिका सचिव गुलशन कुमार की देखरेख में हुई बोली में छह एजेंसियों ने हिस्सा लिया। सभी ठेकेदारों ने अस्थाई दुकानें ठेके पर लेने को लेकर बोली लगाई। बोली में रादौर निवासी चक्षु सिंगला ने सबसे अधिक 13 लाख 26 हजार रुपये में बोली दी। पहली बार ठेकेदार के माध्यम से मेले में अस्थाई दुकानें लगाई जाने पर नगर पालिका को 13 लाख 26 हजार रुपये की आय होगी।
पिछले वर्ष नगर पालिका की ओर से खुले तौर पर अस्थाई दुकानों की बोली लगाई गई थी। इससे नगरपालिका को मात्र सात लाख 45 हजार रुपये की आमदनी हुई थी। नगर पालिका सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के मेले के आयोजन में नगर पालिका को पांच लाख 81 हजार रुपये अधिक की आय हुई है। ठेकेदार के माध्यम से मेले में अस्थाई दुकानें किराये पर दी जाएंगी। ठेकेदार मेले में साफ-सफाई, पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था करेगा।