{"_id":"6680a770f4a724e7020e9507","slug":"13-workers-found-missing-from-municipal-corporation-office-clarification-sought-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121191-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम दफ्तर से नदारद मिले 13 कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम दफ्तर से नदारद मिले 13 कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 30 Jun 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएमसी डॉ. विजय पाल यादव ने शनिवार को नगर निगम यमुनानगर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने उनकी उपस्थित रजिस्टर में अनुपस्थिति लगाने के साथ स्पष्टीकरण मांग लिया गया है। इसमें अनुपस्थित कर्मचारियों को सोमवार तक कार्यालय से अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट करना होगा। उचित कारण न होने पर अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटा जाएगा। डीएमसी ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम यमुनानगर कार्यालय में सभी शाखाओं के कार्यालय में जाकर हाजिरी रजिस्टर जांचें। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित नहीं चाहिए। ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जेडटीओ अजय वालिया के साथ डीएमसी डॉ. विजय पाल यादव सबसे पहले नागरिक सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद डेयरी उन्होंने डिस्पैच, स्थापना, कानूनी, शिकायत, सफाई, रेंट ब्रांच, जन्म व मृत्यु शाखा, आईटी लैब, टैक्स सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया और सभी शाखाओं में हाजिरी रजिस्टर जांचें। इस दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 13 कर्मी अनुपस्थित मिले। डाॅ. विजय पाल यादव ने अनुपस्थित मिले कर्मियों की गैरहाजिरी लगाई। साथ ही तैनात सभी कर्मियों को निर्धारित समय नौ बजे तक कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में कोई भी कर्मी व अधिकारी बिना कारण अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। निर्देश दिए कि कोई भी कर्मी बिना बताए कार्यालय से छुट्टी नहीं करेगा। किसी काम से दूसरे कार्यालय या फील्ड में जाता है तो इस बारे मूवमेंट रजिस्टर में लिखकर जाए। कार्यालय में आने वाले हर शहरवासी की समस्या का समय पर समाधान करें।
-- -- -- -- -- -
पहले भी कई बार कर्मी मिले नदारद
सीएम फ्लाइंग टीम सहित नगर निगम के अफसरों के निरीक्षण में पहले भी नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय से कर्मचारी नदारद पाए जा चुके हैं। ऐसा तब है, जब नगर निगम के जरिए होने वाले काम शहर के हर घर से जुड़े हैं और शहरवासियों की काफी संख्या में शिकायतें व समस्याएं भी नगर निगम को लेकर आती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -