{"_id":"60eb483b8ebc3ebf2258a118","slug":"13-farmers-nominated-including-two-heads-of-bhakiu-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl761515189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के दो प्रधानों समेत 13 किसान नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के दो प्रधानों समेत 13 किसान नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के रामलीला भवन में शनिवार को आयोजित भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का विरोध कर बैरिकेड तोड़ने व पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने के आरोप में 13 नामजद समेत अन्य कई किसानों पर केस दर्ज किया है। पुलिस अन्य किसानों की पहचान कर रही है। पुलिस के पास घटना से जुड़े वीडियो व फोटो भी हैं।
पुलिस ने शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा की शिकायत पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिला प्रधान संजू, भाकियू टिकैत गुट के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, साहब सिंह, गुरदीप सिंह, रूपिंद्र कौर, राजकुमार, बिटू, रमन, मेजर सिंह, अमृत सिंह, मोहन सिंह, विजयपाल व मंदीप को नामजद करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व धक्का मुक्की करने का केस दर्ज किया है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी ने शिकायत में कहा कि जगाधरी के रामलीला भवन में शनिवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की मीटिंग थी। उनकी वीआइपी ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान किसान यूनियन के कुछ लोग हाथों में झंडे लेकर वहां पर आ गए।
किसान नेताओं ने वाट्सएप ग्रुप चढूनी ग्रुप, राकेश टिकैत ग्रुप व सीपीएम ग्रुप में मंत्रियों के आने की सूचना फैलाकर बड़ी संख्या में किसानों को एकत्रित कर लिया। किसान ट्रैक्टर व कारों में सवार होकर मटका चौक जगाधरी पर पहुंच गए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे। किसान बैरिकेड तोड़ कर आगे जाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। किसानों में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना, साहब सिंह गुर्जर धौडंग, गुरदीप सिंह तलाकौर, रूपिंद्र कौर मंडेबर, राजकुमार सीपियांवाला, बिटू तेजली, रमन उधमगढ़, मेजर सिंह महलांवाली, अमृत सिंह काठवाला, मोहन सिंह मुंडाखेड़ा, विजयपाल गलौली समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
तभी एक ट्रैक्टर पर सवार होकर मंदीप सिंह रोडछप्पर व व अन्य ट्रैक्टर चालक वहां पर आए। उन्होंने तैश में आकर ट्रैक्टर से पुलिस के बैरिकेड को तोड़ दिया। किसान बैरिकेड पर चढ़ गए और अपनी यूनियन के झंडे फहराने लग गए। इस दौरान यदि पुलिस कर्मचारी समय रहते एक तरफ नहीं कूदते तो उनकी जान भी चली जाती। ऐसा करके किसानों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और घंटों सड़क भी जाम रखी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त किसानों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
किसानों ने हमला नहीं किया बल्कि विरोध के दौरान धक्का मुक्की हो गई। कुछ किसानों को भी चोट लगी है। मामला दर्ज करने के पीछे कहीं न कहीं दवाब है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगें। - मनदीप रोडछप्पर, भाकियू डायरेक्टर।
13 सहित अन्य किसानों पर मामला दर्ज किया गया है, इसकी निष्पक्ष जांच होगी। जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसी को कानून हाथ में लेने का हक़ नहीं है। -सुरेश शर्मा, एसएचओ, जगाधरी सिटी थाना