फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 days ago, the injured person died in a quarrel, the family created a ruckus over the arrest of the accused

13 दिन पहले झगड़े में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
13 days ago, the injured person died in a quarrel, the family created a ruckus over the arrest of the accused
सदर जगाधरी के गांव मैहलावाली में दो सप्ताह पहले हुए झगड़े में घायल हुए मलकीत सिंह (50) की मंगलवार रात मौत हो गई। 24 सितंबर से उसका पंचकूला के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मलकीत की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। सूचना मिलने पर डीएसपी रवि खुंडिया, थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह व सदर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी और दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को गांव मैहलावाली निवासी बलजिंद्र सिंह अपने दोस्त गुरजीत, मलकीत व मंधार निवासी दमनजीत सिंह के साथ कार में पशुओं की दवाई लेने और कुछ अन्य निजी काम के लिए गया था। वहां से काम खत्म करने के बाद जब वे गांव की तरफ चले, तो गांव के ही मनदीप, हरिंद्र, गौरी, हैप्पी, तेजी, दलजीत, काला ने उन्हें घेर लिया था। उन पर गंडासी, तलवार व डंडों से हमला कर दिया था। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह से बचकर भागने लगे, तो हमलावरों ने उनका पीछा किया और तलवारों व गंडासी से वार किया। जिसमें दमनजीत सिंह की बाजू और गुरजीत के सिर पर वार किया था। जबकि मलकीत के सिर पर गंडासी से वार किया। बाद में आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो हमलावर वहां से भाग निकले थे। घायल मलकीत, दमनजीत व गुरजीत को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां पर मलकीत की हालत बेहद गंभीर थी। उसे निजी अस्पताल से पंचकूला के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। तब से उसका उपचार वहीं चल रहा था। मंगलवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पहले मनदीप, हरिंद्र, गौरी, हैप्पी, तेजी, दलजीत व काला पर मारपीट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब मामले में हत्या की धारा लगाई की है। डीएसपी रवि खुंडिया का कहना है कि मामले में हत्या की धारा लगा दी गई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed