फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 animals freed from smugglers by cow protectors

गोरक्षकों ने तस्करों से मुक्त कराए 13 पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
13 animals freed from smugglers by cow protectors
गोरक्षक स्टाफ ने शुक्रवार शाम त्रिवेणी चौक पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप गाड़ी से 13 पशु बरामद किए। तस्करों ने पशुओं को गाड़ी में ठूस-ठूस कर भरा हुआ था। जिन्हें वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशुओं व गाड़ी को कब्जे में लेकर तीन पशु तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गोरक्षक स्टाफ के सुरेंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ जुलाई की शाम गोरक्षक स्टाफ की टीम त्रिवेणी चौक रादौर पर मौजूद थी। इसी दौरान तस्करों की एक गाड़ी वहां से निकाले जाने की सूचना मिली। टीम ने चौक पर वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने एक बोलेरो पिकअप गाड़ी से चार कटड़े, तीन कटड़ियां, छह भैंस बरामद की। पुलिस ने इस संदर्भ में शंटीराम, पप्पू राम, शंभू राम के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed