फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12th class psychology exam was held at four centers

Yamuna Nagar News: चार केंद्रों पर हुई 12वीं के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा

Sun, 23 Mar 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
12th class psychology exam was held at four centers
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के वैकल्पिक विशेषों की परीक्षा शनिवार को ली गई। वैकल्पिक विषय होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। इसलिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटा दी गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल चार केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 12वीं के सॉयकोलॉजी, मिलिट्री साइंस, डांस, संस्कृति व्याकारण विषयों की परीक्षा ली गई। इसके लिए शहर में मात्र एक केंद्र बनाया गया था। जबकि तीन अन्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए थे। वहीं, परीक्षा निरीक्षण के लिए बोर्ड की ओर से चार उड़नदस्तों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

शहर में मॉडल कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहलावली, काठगढ़ और दामला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वैकल्पिक विषय होने के बावजूद सभी केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और आसपास धारा 163 लागू रही। उड़नदस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कहीं कोई नकल संबंधित मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए जिले के सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल का समाचार नहीं मिला। बता दें कि 12 वीं के तीन मूल विषयों के अतिरिक्त चार अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा शेष है। 24 मार्च को भूगोल और हिंदी कोर की परीक्षा होगी। 28 मार्च को शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा 25 मार्च को संगीत और बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी। 27 मार्च को आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी की परीक्षा होगी। जबकि अंतिम परीक्षा 29 मार्च को पंजाबी विषय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed