फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   126 students took the eligibility test for the scholarship

Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए 126 विद्यार्थियों नेे दी पात्रता परीक्षा

Mon, 14 Sep 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
126 students took the eligibility test for the scholarship
छात्रवृत्ति की परीक्षा देते विद्यार्थी व उप​स्थित निरीक्षक। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आर्थिक कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सहायता करने वाली एक प्रयास आपके साथ संस्था की ओर से रविवार को पात्रता परीक्षा ली गई। परीक्षा सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में करवाई गई। इसके लिए 53 राजकीय विद्यालयों के 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, परंतु 126 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:10 बजे तक चली। संस्था के विशेष सलाहकार शीशपाल चौहान और अध्यक्ष आरएस शर्मा ने बताया कि रादौर खंड के दस विद्यालयों से 22, छछरौली के नौ विद्यालयों से 25, सरस्वती नगर के चार विद्यालयों से आठ, जगाधरी के 14 विद्यालयों से 49, साढौरा के सात विद्यालयों से 16 और व्यासपुर के नौ विद्यालयों से 17 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान आधार कार्ड जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं, संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों के आने-जाने का किराया और जलपान की व्यवस्था भी की गई। केंद्र अधीक्षक चरणजीत बत्तरा और मुख्य अधीक्षक शीशपाल चौहान के नेतृत्व में परीक्षा करवाई गई। परीक्षा प्राचार्य सतीश गर्ग की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद तुरंत बाद उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन भी किया गया। महासचिव कुंदन कालड़ा और ऑडिटर अनूप कोठियाल ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन मेरिट, 12वीं के निर्धारित अंक और परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा। वार्षिक परीक्षा परिणाम आने के बाद और घर की वास्तविक स्थिति की जांच के उपरांत चयनित विद्यार्थियों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष आरएस शर्मा ने बताया कि संस्था पांच वर्ष से मेधावी विद्यार्थियों की सहायता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed