{"_id":"678bfe9454481ae859042dfb","slug":"1232-students-were-absent-from-the-entrance-exam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131706-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रवेश परीक्षा से 1232 विद्यार्थी रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रवेश परीक्षा से 1232 विद्यार्थी रहे नदारद
Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा ली गई। परीक्षा के लिए जिले से कुल 2693 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। शनिवार को परीक्षा देने कुल 1461 विद्यार्थी पहुंचे और 1232 अनुपस्थित रहे।
जिले के सात खंडों में कुल 11 केंद्र बनाए गए। सबसे ज्यादा जगाधरी में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा प्रतापनगर में एक, छछरौली में दो, बिलासपुर में दो, रादौर में एक, साढौरा में एक और सरस्वतीनगर में एक केंद्र बनाया गया था। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय जगाधरी और शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में कुल 240 विद्यार्थियों का केंद्र बना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप कुल 176 विद्यार्थियों का केंद्र बना। तीनों केंद्रों ने 656 में से कुल 238 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जगाधरी स्कूल में 141 और मॉडल टाउन स्कूल में 174 और जगाधरी वर्कशॉप स्कूल में कुल 103 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग व प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत की देखकर में करवाई गई। परीक्षा की जिम्मेदारी सभी खंडों के बीईओ की रही। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि सभी केंंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी केंद्र से नकल व अन्य बाधा संबंधी कोई समाचार नहीं मिला है। इस दौरान कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, रेनू बाला, वंदना, जगाधरी से प्राचार्य रघुवीर सिंह, मुख्याध्यापक सुरेंद्र कुमार, खंड कार्यालय से बृजभूषण, गगन कुमार ने परीक्षा की व्यवस्था संभाली।
सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। इसके कारणों की समीक्षा की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। दाखिला पाने वाले विद्यार्थी 12वीं तक विद्यालय में नि:शुल्क आवासीय शिक्षा ग्रहण करेंगे। - सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़।