Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12,000 quintals of rice was stolen by taking the guarantee of the mill owner.

Yamuna Nagar News: मिल मालिक की गारंटी लेकर हड़पा 12 हजार क्विंटल चावल

Tue, 07 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
12,000 quintals of rice was stolen by taking the guarantee of the mill owner.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राइस मिलर को पहले अलग डीड दिखा तीन लोगों ने गारंटी के तौर पर बैंक चेक, हलफनामा ले लिए फिर मिलर को बिना बताए दूसरी डीड तैयार करवा ली। मिलर की गारंटी के साथ दूसरी डीड जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक यमुनानगर को दे दी और 12 हजार क्विंटल सरकारी चावल गबन कर लिया गया। इन आरोप में राइस मिलर ने एसपी को शिकायत दी। इस पर थाना प्रतापनगर पुलिस ने आठ लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया।
शिकायत में गांव बहादुरपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी जयलक्ष्मी नाम से राइस मिल है। मिल में गांव सपोलिया निवासी यशपाल, अनिकेत व ताजेवाला निवासी मनव्वर खान उनके पास मिलने आए। इन लोगों ने बताया कि उन्होंने गोविंद राइस मिल किशनपुरा खरीद लिया है और उन्हें उनके (अशोक कुमार) राइस मिल की गारंटी की जरूरत है। उन्होंने आग्रह किया कि आप (अशोक कुमार) गारंटर बन जाओ। इन लोगों ने 14 जुलाई 2023 की एक डीड भी दिखाई।
विज्ञापन

इसमें गुलाब सिंह को 20 प्रतिशत, अनिकेत चौधरी को 40 प्रतिशत व मनव्वर की पत्नी शबाना बेगम की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिखाई गई थी। यशपाल, अनिकेत व मनव्वर ने डीड की एक कॉपी उन्हें (अशोक कुमार) देकर विश्वास में लिया तो उन्हें अपनी गारंटी दे दी, जिसमें बैंक चेक व हलफनामा थे। इसके बाद यशपाल, अनिकेत, मनव्वर व गुलाब सिंह ने मिलीभगत कर 12 अक्तूबर 2024 को एक अलग डीड तैयार कराई, जिस बारे उन्हें (अशोक कुमार) नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डीड में गुलाब सिंह की 20 प्रतिशत, अनिकेत व शबाना की 40-40 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिखाई गई, लेकिन जब यह डीड जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग यमुनानगर में जमा कराई तो उसमें गुलाब सिंह व हरिओम को 50-50 प्रतिशत हिस्सेदार दर्शाया गया। अशोक कुमार का आरोप है कि उनकी दी गई गारंटी का बिना उन्हें बताए दूसरी डीड के साथ लगाकर गलत इस्तेमाल किया गया और 12 हजार क्विंटल सरकारी चावल का गबन कर लिया।

इतना ही नहीं 18 दिसंबर 2024 को फिर से एक नई डीड तैयार कराई गई, जिसमें गुलाब सिंह की पांच प्रतिशत, हरिओम की पांच प्रतिशत, राहुल की 45 प्रतिशत व नीरज की 45 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिखाई गई। इस तरह इन लोगों ने 12 हजार क्विंटल चावल का गबन करने के साथ उनके (अशोक कुमार) साथ धोखाधड़ी की। इसका विभाग से पता लगने पर एसपी को शिकायत दी। इसमें यशपाल, अनिकेत, मनव्वर खान, शबाना, गुलाब सिंह, राहुल, हरिओम, नीरज पर आरोप लगाए। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed