फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 thousand rupee and jwellary stolen from home

घर से गहने और 12 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
12 thousand rupee and jwellary stolen from home
चोपड़ा गार्डन में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 12 हजार की नकदी समेत सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गया हुआ था। थाना गांधी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोपड़ा गार्डन निवासी विजय कुमार ने बताया कि आठ जुलाई को वह अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। वहां जाने से पूर्व उन्होंने घर को ताले लगाए थे। वह परिवार के साथ मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे घर लौटा। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरे के दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी कसे सोने की अंगूठी, टॉप्स, 12 हजार रुपये, चांदी के 6 जोड़े हाथों व पैरों में पहनने के कंगन, चांदी का गिलास, कटोरी व अन्य सामान गायब मिला। इस पर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार विजय कुमार की शिकायत पर चोरी की मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed