{"_id":"679fbdf5aa5dd481da09fe36","slug":"12-couples-tied-the-knot-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132510-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परिणय सूत्र में बंधे 12 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परिणय सूत्र में बंधे 12 जोड़े
Mon, 03 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोटरी यमुनानगर रिवेरा क्लब की तरफ से शहर के निजी पैलेस में 12 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे और परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
रोटरी यमुनानगर रिवेरा क्लब की तरफ से शादी दुल्हन को जरूरत का सामान भी दिया गया। जिनकी शादी हुई उनमें एक जोड़ा ईसाई समुदाय से भी था। क्लब नवदंपति को जेवर, घड़ी, अलमारी, बिस्तर, पंखे व अन्य घरेलू इस्तेमाल का सामान भी भेंट किया। मंत्री ने कहा कि जनसेवा बहुत ही पुण्य का कार्य है।
रोटरी यमुनानगर रिवेरा क्लब के अध्यक्ष संजीव सेठी ने कहा एक समय ऐसा भी था जब लड़की को समाज में बोझ माना जाता था, लेकिन अब समय बदल गया है। लड़कियां पढ़ लिख कर समाज में ऊंचा नाम कमा रही हैं। सरकार ने लड़कियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, शगुन योजना जैसी अनेक योजनाएं चला रखी है, सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो महीने पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार 16 आवेदन आए थे, लेकिन 12 परिवारों को ही पात्र पाया गया था। अब तक रोटरी यमुनानगर रिवेरा 146 गरीब कन्याओं का विवाह करवा चुका है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के ब्रिज किशोर भाटिया ने कहा कि बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं हैं। इस मौके पर सेक्रेटरी अमित गुप्ता, रोटेरियन स्टेफनी उरचिक, चेयरमैन विकास गोयल, तरुण चावला, महिंद्र कपूर, राजीव भाटिया, अजय अग्रवाल, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।