{"_id":"68c9b3fea08f037406060546","slug":"1163-lakhs-looted-by-luring-people-to-make-profit-in-share-market-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143927-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर हड़पे 11.63 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर हड़पे 11.63 लाख
Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर मॉडल टाउन के भूपेंद्र सिंह से 11.63 लाख रुपये हड़प लिए गए। साइबर ठग ने पहले भूपेंद्र के मोबाइल पर लिंक भेजा फिर ऑनलाइन बात कर झांसे में लिया। जब ऑनलाइन दिख रहे मुनाफे सहित निवेश किए रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाए। खुद से ठगी का एहसास होने पर भूपेंद्र ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला केस दर्ज कर लिया।
शिकायत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई माह में उनके पास नुकामा वेल्थ ओटीसी ट्रेडिंग कंपनी का लिंक आया। इस पर क्लिक करने पर कंपनी में निवेश के लिए नई-नई योजनाएं बताई गईं। इसके बाद खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर व्यक्ति ने ऑनलाइन चैटिंग व कॉलिंग पर कहा कि कंपनी के शेयर में निवेश से काफी मुनाफा होगा।
उसकी बातों में आकर कंपनी के शेयर में निवेश कर दिया। इसका शुरूआत में मुनाफा मिल तो भरोसा हो गया कि यह फर्जी नहीं है। इसके बाद अलग-अलग कर 11.63 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसका ऑनलाइन मुनाफा दिख रहा था, पर जब मुनाफे सहित निवेश किए रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
इस बारे में निवेश कराने वाले व्यक्ति से बात की, पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में उससे संपर्क नहीं हुआ। परेशान होकर शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।