फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1,125 players await diet allowance

Yamuna Nagar News: 1,125 खिलाड़ियों को खुराक भत्ते का इंतजार

Tue, 07 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
1,125 players await diet allowance
खेल नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। आर्काइव - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को नए सत्र में खुराक भत्ता नहीं मिला है। जिले के 1,125 खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। भत्ता न मिलने के कारण खिलाड़ियों को पूरा पोषण नहीं मिल पा रहा है।
ऐसे में उन्हें अपने स्तर पर अपनी खुराक का बंदोबस्त करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक कमजोर खिलाड़ियों को भारी परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से इसके लिए मुख्यालय पत्र भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई न तो जवाब आया है और न ही भत्ता जारी करने की सटीक जानकारी मिली है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एक अप्रैल से जिले में 35 खेल नर्सरियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, एक मई से दस और नई खेल नर्सरियों का संचालन शुरू कर दिया गया था। अब जिले में कुल 45 खेल नर्सरियां चल रही हैं और प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी हैं। इन सभी खेल नर्सरियों में कुल 1,125 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 875 खिलाड़ियों का तीन महीने का भत्ता दिया जाना है। वहीं, 250 खिलाड़ियों को दो महीने का भत्ता मिलना है। नियमानुसार यह भत्ता खिलाड़ियों को हर महीने उनके बैंक खातों में दिया जाता है। यह खेल भत्ता विभाग की ओर से खिलाड़ियों की हाजिरी के अनुसार दिया जाता है। इसके लिए खिलाड़ियों की 22 दिन की उपस्थिति जरूरी होती है।
विशेष कारणों व परिस्थितियों में खिलाड़ियों को छुट्टी मिलती है। विभाग की ओर खिलाड़ियों को आयु वर्ग के अनुसार खुराक भत्ता मिलता है। बता दें कि पिछले वर्ष भी खिलाड़ियों को खुराक भत्ता के लिए महीनों इंतजार करना पड़ा था। आठ महीने से खिलाड़ियों को भत्ता नहीं मिला था। यह भत्ता खिलाड़ियों को इस वर्ष नर्सरियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मार्च में दिया गया था।

आयु के अनुसार मिलता है खुराक भत्ता
सरकार की ओर से खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को आयु के अनुसार खुराक भत्ता दिया जाता है। इसके अनुसार आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1,500 रुपये दिए जाते हैं और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये मिलते हैं। इस महीने जिले की 35 खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे कुल 875 खिलाड़ियों के लिए खुराक भत्ता आना है। वहीं, मई में शुरू हुई दस नई खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के लिए जून में भत्ता आएगा। जून में कुल 1,125 खिलाड़ियों को भत्ता दिया जाना है।

खिलाड़ियों को भत्ता के लिए निदेशालय को मांद भेजी गई है। नया सत्र होने के कारण इसमें थोड़ा समय लग रहा है। बजट आते ही खिलाड़ियों के बैंक खातों में भत्ता जारी कर दिया जाएगा। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed