{"_id":"61df2e5616e38f1ab272ffaf","slug":"112-corona-infected-found-in-the-district-67-recovered-yamuna-nagar-news-knl958243108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 112 कोरोना संक्रमित, 67 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 112 कोरोना संक्रमित, 67 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले में बुधवार को सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जिले की स्थिति बिगड़ती जा रही है। बुधवार को 112 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान 67 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। राहत भी बात यह रही कि इस दौरान न तो कोई ओमिक्रॉन का मामला सामने आया ना ही किसी की मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में 112 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 67 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ जिले की रिकवरी रेट 96.76 प्रतिशत हो गई है। जबकि दोहराव दर 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले की कुल आबादी का 46.03 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 25344 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के रहने वाले हैं। अब तक जिले में 24523 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 405 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 354 कोरोना मरीज घर पर और 51 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अब तक कुल 553333 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 522318 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । वहीं अभी 2910 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीसी ने बताया कि जिले में 65 कंटेनमेंट जोन हैं।