फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   105-year-old Mohanlal inspiring, life will be happy with joint family

प्रेरणा दे रहे 105 साल के मोहनलाल, संयुक्त परिवार से जीवन बनेगा खुशहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
105-year-old Mohanlal inspiring, life will be happy with joint family
जगाधरी। आधुनिकता के इस दौर में जब अधिकांश लोग एकल परिवार में रह रहे हैं। वहीं शहर का एक परिवार ऐसा भी है, जो लोगों को संयुक्त व एकता का पाठ पढ़ा रहा है। शहर की इंदिरा कॉलोनी में मोहनलाल सेठी का ऐसा ही एक परिवार है, जिसमें चार पीढ़ियां एक ही छत के नीचे रह रही हैं।
विज्ञापन

105 वर्षीय मोहनलाल सेठी अपने परिवार की चार पीढ़ियों के 14 सदस्यों के साथ रहते हैं। मोहनलाल सेठी ने कहा की मेरी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन का मुख्य कारण संयुक्त परिवार ही है। मेरा पूरा परिवार मेरी सेवा दिन रात बड़े आदर सत्कार और प्यार से करता है। पाकिस्तान के विभाजन के समय दिल्ली में गुजर बसर करने के बाद वे अपने परिवार के साथ सीधे जगाधरी में आकर रहने लगे। यहीं से उन्होंने अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत की। आज के समय में युवा बीमारी से ग्रस्त उस दौरान वे जीवन की शतकीय पारी खेल चुके हैं। जीवन के शतक पार कर हंसते खेलते कब इतना अरसा बीत गया पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि इसका सीधा और स्पष्ट कारण उनका संयुक्त परिवार है, जिसमें में अपने पुत्रों एवं और अपनी चार पीढ़ियों के साथ हंसते खेलते जीवन यापन करना है।
विज्ञापन

मोहन लाल सेठी ने कहा कि जीवन में उन्होंने बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे। सभी का परिवार ने एकजुट होकर सामना किया। आपसी सहयोग और प्रेम से जुझारू जीवन सरल होता गया। कठिन से कठिन दौर में भी उन्होंने परिवार को टूटने बिखरने नहीं दिया। अपने बच्चों को इकट्ठे रहने की शिक्षा दी। चूंकि जो परिवार इकट्ठा रहता है वह मजबूत होता है और सदा खुशहाल रहता है। आज जहां एक ओर परिवार बिखरते टूटते बिछड़ते जा रहे हैं। मां बाप अपने आप को असहाय कमजोर महसूस समझते हैं। बच्चे पैसे की भूख को मन में लेकर देश विदेश में नौकरियों के मारे अपने मां बाप को छोड़कर चले जाते हैं। मां-बाप पीछे अपनी उम्र के उस पड़ाव में बिल्कुल टूट जाते हैं। जिस समय उन्हें अपनी औलाद से सुख सुविधाओं की कामना होती है, उस समय बूढ़े मां बाप को कुछ भी नहीं मिलता। मोहनलाल सेठी ने कहा कि संयुक्त परिवार दिवस पर वे नौजवान पीढ़ी को यही कहेंगे कि हर परिस्थिति में परिवार के साथ रहे। इससे उनकी सभी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed