फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   104 fire brigade employees on strike, roadways drivers put on duty

Yamuna Nagar News: दमकल के 104 कर्मचारी हड़ताल पर, रोडवेज ड्राइवरों की ड्यूटी लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
104 fire brigade employees on strike, roadways drivers put on duty
यमुनानगर। मांगों के समर्थन में बुधवार से जिलेभर में 114 में से 104 दमकल कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया। गनीमत यह रही कि बुधवार को बारिश हुई थी इसलिए कहीं अग्निकांड की कोई सूचना नहीं आई। वहीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग के पास कुल 35 गाड़ियां हैं। दमकल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण प्रशासन ने रोडवेज से 15 ड्राइवरों की ड्यूटी दमकल कार्यालय में लगाई है ताकि कहीं आग की सूचना आने पर इनकी मदद से गाड़ियों को मौके पर भेजा जा सके। कर्मचारियों में इस बात का गुस्सा है कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह के मामले में हरियाणा सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। हड़ताल के दौरान प्रदर्शन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह व जिला सचिव रिंकू कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान जिले के सभी नियमित, पेरोल और कौशल निगम के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शहीद कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

राज्य मुख्य संगठनकर्ता संतोष ने कहा कि भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही फायर कर्मियों की अन्य लंबित मांगों का भी शीघ्र समाधान किया जाए। हड़ताल के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की यमुनानगर शाखा ने उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया। राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं माना गया या किसी प्रकार का उत्पीड़न किया गया, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर इस दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फायर कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। विभिन्न संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ और भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन:
दमकल विभाग के 114 में 104 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की मांगों के बारे में मुख्यालय को अवगत करवा दिया गया है। रोडवेज से 15 ड्राइवरों की ड्यूटी हड़ताल के दौरान दमकल गाड़ियों पर लगाई गई है। बुधवार को कहीं आग लगने का कोई केस नहीं आया।
- पंकज पराशर, जिला दमकल अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed