फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10.10 lakh fraud in the name of sending to Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 10.10 लाख की ठगी

Wed, 29 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
10.10 lakh fraud in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर पांच लोगों ने जम्मू कॉलोनी ए निवासी रणजीत कौर से 10 लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने 20 लाख रुपये में कनाडा भेजने का झांसा दिया था। आधी रकम पहले और आधे रुपये कनाडा जाने के बाद देने तय किए गए थे। लेकिन आरोपियों ने रुपये लेकर महिला को कनाडा नहीं भेजा। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

जम्मू कॉलोनी निवासी रणजीत कौर ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले वह विदेश जाने की इच्छुक थी। फरवरी 2022 में उसकी मुलाकात मोहाली के सेक्टर 85 निवासी कुलदीप सिंह कोड़ा के साथ हुई। आरोपी ने चंडीगढ़ के सेक्टर नौ में मूव टू एबरोड नाम से ऑफिस बनाया हुआ है। आरोपी ने उसकी मुलाकात अपने मैनेजर गुरदीप सिंह व डा. रीत कोड़ा, रीतिका उर्फ नेहा व श्वेता से कराई।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे बताया कि वे लोगों को विदेश भिजवाने, वर्क वीजा, पीआर दिलवाने का काम करते है। आरोपियों ने उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेजने और वहां की पीआर दिलाने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये की मांग की। तब उसने सोच कर बताने की बात कहीं। इसके बाद मार्च 2022 में आरोपी कुलदीप सिंह कोड़ा उसके घर पर आया। आरोपी ने उसे दस लाख रुपये कनेडा भेजने से पहले और बाकी रकम कनेडा जाने के बाद देने की बात कही। आरोपी पर विश्वास करके उसने आरोपी को अपने दस्तावेज, पासपोर्ट, फोटो व अन्य दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने अलग अलग कर आरोपियों को 10 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। आरोपियों ने काफी समय तक उसे व उसके पति को गुमराह किया, लेकिन विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने परेशान होकर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसे धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जसबीर का कहना है कि मामले की तफ्तीस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed