{"_id":"668f375d0f9845cdf30105b4","slug":"100-students-of-second-merit-of-iti-took-admission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121783-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई की दूसरी मेरिट के 100 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई की दूसरी मेरिट के 100 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण चल रहा है। बुधवार को दूसरे चरण का दूसरा दिन रहा। इस दौरान संस्थान में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की गई। पहले की अपेक्षा दूसरे दिन विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही है। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए दो दिन शेष है। जबकि फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को एक दिन अतिरिक्त मिलेगा। मंगलवार व बुधवार दो दिन में करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं इस दौरान करीब 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश लेने के बाद फीस जाम नहीं करवाई है। जिनके दाखिले अभी होल्ड पर रखे गए हैं। फीस जमा करवाने तक इनकी सीट पक्की नहीं की जाएगी। आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में की जाएगी।
दाखिले के दौरान पोर्टल व इंटरनेट भी काफी परेशान किया। कभी पोर्टल तो कही इंटरनेट की गति धीमी रही। जिस कारण प्रक्रिया में समय लगा और विद्यार्थियों व सदस्यों को परेशान होना पड़ा। दूसरी मेरिट लिस्ट में शेष 984 में से 320 सीट विद्यार्थियों को अलॉट की गई हैं। जिसमें से 100 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। शेष 220 सीटों के लिए वीरवार व शुक्रवार को दाखिले किए जाएंगे। जबकि विद्यार्थियों के पास फीस भरने का अंतिम दिन 13 जुलाई होगा। नोडल अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बिना फीस के विद्यार्थियों का दाखिला पक्का नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी समय से फीस जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आए। मोबाइल या ई-मेल की साॅफ्ट काॅपी स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं दाखिला लेने के दौरान पंजीकृत नंबर अपने साथ रखें।
-- -- -- -- -
नहीं मिल रही पसंद की ट्रेड
इस साल आईटीआई की कट ऑफ लिस्ट काफी हाई गई है। पहली मेरिट लिस्ट जहां 105 प्रतिशत रही, वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट 101 प्रतिशत तक रही। मेरिट लिस्ट हाई होने के कारण काफी विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पा रही है। जिससे विद्यार्थियों को निराशा हो रही है। इस बार लिस्ट हाई जाने का कारण आईटीआई में बहुत ज्यादा आवेदन होना है। नोडल आईटीआई में कुल 1344 सीट हैं। जबकि पांच राजकीय व 10 निजी आईटीआई संस्थानों में कुल 2400 सीट हैं। इस साल नोडल आईटीआई की 1344 सीटों पर कुल 8620 आवेदन हुए हैं। आवेदन अधिक होने के कारण इस बार लिस्ट भी काफी हाई गई है। लिस्ट हाई होने के कारण प्रतिशत के अनुसार विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
दाखिला प्रक्रिया निर्बाध चल रही है। दूसरे चरण की प्रक्रिया के दूसरे दिन करीब 100 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। दूसरे चरण के लिए 12 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जबकि फीस 13 जुलाई तक जमा करवाई जा सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं।
-पवन कुमार कांबोज, कार्यवाहक प्राचार्य आईटीआई।