{"_id":"b0862452a66434e05a27feaaef0f0291","slug":"100-sheep-torn-by-dogs-77-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने 100 भेड़ों को नोचा, 77 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने 100 भेड़ों को नोचा, 77 की मौत
यमुनानगर
Updated Thu, 15 May 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कॉलोनी-बी के श्मशान घाट के समीप एक पशुबाड़े में घुसकर कुत्तों ने मंगलवार रात करीब 100 भेड़ों को नोच खाया। इनमें से 77 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना का भेड़ों के मालिक को बुधवार अलसुबह पता चला, जब वह पशुबाड़े में पहुंचा और इसकी सूचना वार्ड पार्षद दी।
पार्षद ने नगर निगम को सूचित कर मौके से भेड़ों के शवों कोे उठवाया और क्रेन की मदद से खुदाई कर उन्हें यमुना से थोड़ी दूरी पर दफना दिया गया।
ब्याज पर पैसा लेकर खरीदी थीं भेड़ें
जम्मू कॉलोनी-बी निवासी गुरमेश ने बताया कि उसने दो साल पहले ब्याज पर पैसे लेकर 100 भेड़ें खरीदी थीं। उसके परिवार का इन्हीं भेड़ों से रोजगार चल रहा था। मंगलवार देर शाम को सभी भेड़ों को वह पशु बाड़े में बांधकर घर चला गया था। बुधवार सुबह जब वह पशु बाड़े में पहुंचा तो करीब 77 भेड़े मरी मिली और शेष जख्मी थीं। उसके मुताबिक भेड़ों को क्षेत्र के आवारा कुत्तों ने नोच खाया है, जो यमुना नदी के समीप गिराए जा रहे मास को खाकर खूंखार हो चुके हैं। उसने बताया कि वह अभी भेड़ों को खरीदने के लिए ब्याज पर लिए पैसे भी चुकता नहीं कर पाया था कि आधी से ज्यादा भेड़ें मर गई हैं।
लोगों दहशत का माहौल, कुत्तों को पकड़ने की मांग
भेड़ों को नोच खाने की घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों को लेकर अब चिंता सताने लगी है कि कहीं उन्हें गली में कुत्ते न काट खायें। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन लावारिस कुत्तों को पकड़ने के साथ खुले में पशुओं के मास को गिराए जाने पर रोक लगाए।