{"_id":"6a15f6f8331ac8f7230b89d1","slug":"100-people-sample-meals-at-womens-canteen-on-day-one-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-156721-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला कैंटीन में पहले दिन 100 ने लिया भोजन का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला कैंटीन में पहले दिन 100 ने लिया भोजन का स्वाद
Wed, 27 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 27 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कैटीन का शुभारंभ करते जिला परिषद के चेयरमैन व सीईओ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित कैंटीन का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 100 लोगों ने कैंटीन के भोजन का स्वाद लिया।
जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुशील कुमार नेकैंटीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने कैंटीन में तैयार भोजन का स्वाद लिया और खाने की गुणवत्ता तथा स्वच्छता की सराहना की। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कर्मजीत कौर और देवेंद्र राणा हिस्सा लिया।
कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रत्नपुरा गांव की प्रवेश कुमारी, धौड़ंग गांव की कमलेश और कुंजल गांव की नरेंद्र कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि कैंटीन में प्रतिदिन ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन तैयार किया जाएगा। साथ ही लोगों को वाजिब दामों पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कार्यालय में आने वाले कर्मचारी और आमजन आसानी से भोजन का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
सीईओ कुमार ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कार्यालय में शुरू की गई यह कैंटीन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला परिषद चेयरमैन ने बताया कि पंचायत भवन स्थित डीपीआरसी में भी रसोई की व्यवस्था उपलब्ध है। वहां भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन संचालन का मौका देने की योजना तैयार की जा रही है। इससे अधिक महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में करीब 4500 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, हस्तशिल्प और अन्य छोटे व्यवसायों का प्रशिक्षण लेकर अपनी आय बढ़ा रही हैं।