फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 winners will be selected from 88 participants of science essay competition

Yamuna Nagar News: विज्ञान निबंध स्पर्धा के 88 प्रतिभागियों से चुने जाएंगे 10 विजेता

Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
10 winners will be selected from 88 participants of science essay competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को जिलास्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के नौवीं से 12वीं तक के 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई। निर्धारित विषयों पर ही विद्यार्थियों को निबंध लिखने थे।
विद्यार्थियों की विज्ञान में रूचि पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कई तरह के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुझान बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों में विज्ञान नाटक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अब विभाग की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान निंबध प्रतियोगिता करवाई गई। निबंध लेखन के लिए विभाग की ओर से रीयूज, रिड्यूस, रीसाइकिल, मेजर्स ऑफ सेव एनवायरनमेंट, क्रॉप लर्निंग इन नॉर्थ इंडिया, एक्सरसाइज एंड हेल्थ विषय विद्यार्थियों को दिए गए हैं। इन विषयों पर विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी में 800 से 1000 शब्दों के निबंध लिखना था। प्रतियोगिता जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल के नेतृत्व में करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए 25 अक्तूबर तक प्रतिभागियों के नाम मांगें गए थे। एक स्कूल से केवल तीन ही विद्यार्थी भाग ले सकते थे। जिसके बाद जिलेभर से कुल 88 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों को 800 से 1000 शब्दों का निबंध लिखना अनिवार्य था। अभी निबंध की कॉपी का मूल्यांकन नहीं किया गया है। इसका परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। 88 में से दस बेहतरीन निबंध प्रस्तुतियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed