फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 thousand rupee snatched from vegitable vender

डंडों से हमला कर सब्जी विक्रेता से लूटे 10 हजार रुपये व पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupee snatched from vegitable vender
पुराने सहारनपुर रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के फतेहपुर पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सब्जी विक्रेता पर डंडों से हमला कर 10 हजार रुपये और पर्स लूट लिया। पर्स में रुपयों के अलावा आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने सब्जी विक्रेता की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्रेता सब्जी मंडी से रेहड़ी पर सब्जी लेकर फतेहपुर एरिया में सब्जी बेचने जा रहा था। घायल सब्जी विक्रेता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गांव गंधपा निवासी सुनील कुशवाहा ने बुड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आजाद नगर की प्रेम गली में रहता है। वह 10 साल से बुड़िया, फतेहपुर व दड़वा क्षेत्र में रेहड़ी पर आलू व प्याज बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वह अपनी रेहड़ी पर प्याज व आलू लेकर सब्जी मंडी से गांव फतेहपुर जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब फतेहपुर पुल पर पीछे से बाइक पर हाथों में डंडे लेकर आए तीन युवकों ने उसकी रेहड़ी के आगे बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने बाइक से नीचे उतरकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी बाई बाजू और दोनो टांगों पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसकी कमीज की अगली जेब को फाड़ कर उसमें से दो-तीन हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसकी पेंट की पिछली जेब से उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में सात हजार रुपये, आधार कार्ड, मंडी की हिसाब किताब की पर्चियां थी। इस दौरान आरोपियों ने उससे लगभग दस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तीनों बदमाश वहां से अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। उसने अपने रिश्तेदार मनजीत वर्मा को फोन करके मौके पर बुलाया। वह उसे अस्पताल ले गया। जहां उसे उपचार दिया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों पर लूट पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जुल्फकार अली का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed