{"_id":"6524588fa5bd411dc80e8ee8","slug":"10-new-cases-each-of-dengue-and-chikungunya-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7189-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंगू व चिकनगुनिया के 10-10 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंगू व चिकनगुनिया के 10-10 नए केस मिले
विज्ञापन
अक्तूबर माह में जब सर्दी का एहसास होना चाहिए था, तब लोगों को गर्मी सता रही है। रात को भले ही मौसम ठंडा होने लगा है, लेकिन दिन में गर्मी का आलम पहले की तरह ही है। यह गर्मी डेंगू व चिकनगुनिया बीमारियों के लिहाज से ठीक नहीं है। जितनी गर्मी अब पड़ रही है उसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे डेंगू के फैलने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में लोगों की दिक्कत भी बढ़ सकती है। डेंगू व चिकनगुनिया का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ सकता है। सोमवार को डेंगू व चिकनगुनिया के 10-10 केस मिले। अब जिले में डेंगू के कुल केस 326 और चिकनगुनिया के 291 हो गए हैं। 238 लोगों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। वहीं चिकनगुनिया के भी 38 सैंपल लिए गए। अक्तूबर माह की शुरूआत में मौसम में परिवर्तन देखने को मिला था। दिन में गर्मी कम हुई थी। मौसम में ठंडक होने से डॉक्टर मान रहे थे कि अब सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। जिससे डेंगू के मच्छर की एक्टिविटी कम होगी। इससे डेंगू की रोकथाम में मदद मिलेगी। परंतु तीन-चार दिन की राहत के बाद एक बार फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को जिला मलेरिया विभाग की टीम ने 6523 घरों, दुकानों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर जाकर जांच की। इस दौरान 149 जगह पर मच्छर का लारवा मिला। इन सभी को लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया। अब तक 10313 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है।
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि गर्मी में डेंगू का मच्छर ज्यादा एक्टिव रहता है। वहीं इस बार डेंगू केस पहले ही आने शुरू हो गए थे। जिले में डेंगू के कुल केस 326 हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वार्डों में डेंगू प्रभावित गांवों में फॉगिंग कराई जा रही है।