{"_id":"6ace81e3491c834f03025ca5","slug":"information-provided-on-disaster-rescue-measures-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164515-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आपदा में बचाव के उपायों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आपदा में बचाव के उपायों की दी जानकारी
Wed, 14 Oct 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र को सम्मानित करते अध्यापक व जिला युवा अधिकारी। आयोजक
- फोटो : सुहाग नगर स्थित चिकित्सक के अस्पताल के बाहर ब्लिकिंट कर्मी से बातचीत करते सुहाग नगर चौकी इंचार्ज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत यमुनानगर की ओर से मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपदाओं से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी ओमकार स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान सतर्कता बरतना और सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। जागरूकता, समय पर तैयारी और सामूहिक प्रयासों से आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राचार्या संगीता रानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में स्वयंसेविक रिंकी, शिक्षक राधेश्याम, दिव्या, रेखा शर्मा, रजनी, प्रशांत, राम चंद्र और राजेश बत्रा सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा से बचाव के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।