फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotional songs and old melodies captivated the heart

Yamuna Nagar News: भजनों और पुराने गीतों ने मोह लिया मन

Wed, 14 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotional songs and old melodies captivated the heart
वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन शास्त्री कॉलोनी की मासिक बैठक मंगलवार को सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में भजनों और पुराने गीतों ने सभी का मन मोह लिया।
महासचिव हरीश कुमार ने एसोसिएशन को और मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने की मुहिम चलाने पर जोर दिया। प्रधान केवल खरबंदा ने अतिथि आरके वोहरा, संजीव शर्मा और विनोद बावा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नवरात्र के उपलक्ष्य में सुरिंदर सूरी, संजीव सेठी, सूरज लांबा और राकेश कुमार ने माता वैष्णो देवी के भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने सदस्यों के आपसी प्रेम, सहयोग और समर्पण की सराहना की। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद विनोद बावा ने पुराने सुरीले गीत सुनाकर सदस्यों को पुरानी यादों में खोने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवन सीज होटल के प्रोपराइटर संजीव शर्मा ने कहा कि सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्य जब चाहें, उनके होटल में निशुल्क बैठक आयोजित कर सकते हैं। ब्रह्मस्वरूप भाटिया ने एसोसिएशन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और संस्था को नया स्वरूप देने के लिए सुझाव दिए। सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद सुझावों को मंजूरी। बैठक में कॉर्डिनेटर डीएन अरोड़ा, उपाध्यक्ष अशोक जल्होत्रा, कोषाध्यक्ष जसमेर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed