फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Akash becomes Mr. Fresher and Mokshita Miss Fresher

Yamuna Nagar News: आकाश बने मिस्टर और मोक्षिता मिस फ्रेशर

Wed, 14 Oct 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Akash becomes Mr. Fresher and Mokshita Miss Fresher
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के लोक प्रशासन विभाग में एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में समारोह करवाया गया। समारोह में आकाश को मिस्टर व मोक्षिता को मिस फ्रेशर चुना गया।
वहीं धर्म को मिस्टर व आशा को मिस ईव चुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, लोक परंपरा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष डॉ. इकबाल सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान डॉ. बलजीत सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पायल लांबा, प्रो. डॉ. नेहा सहित अन्य सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed