फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 liquor contracts of five zones were taken up, auction of 46 is still pending

Yamuna Nagar News: पांच जोन के 10 शराब ठेके उठे, 46 की नीलामी अभी बाकी

Fri, 04 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
10 liquor contracts of five zones were taken up, auction of 46 is still pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब ठेकों की नीलामी अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। आबकारी विभाग ने वीरवार को एक बार फिर ठेकों की नीलामी की। इस बार शराब ठेकों के पांच जोन 10 ठेकों की ही नीलामी हो सकी। पांच जोन में ठेकों की नीलामी के लिए आबकारी विभाग ने रिजर्व प्राइस 38,49,96000 रुपये निर्धारित किया था। यह जोन 38,69,82,756 रुपये में बिके। इन ठेकों की नीलामी से आबकारी विभाग को महज 19,86,756 रुपये ज्यादा प्राप्त हुए।
जिला सचिवालय के सभागार में ठेकों की नीलामी एडीसी नवीन आहूजा की अध्यक्षता में हुई। वहीं मौके पर डीईटीसी आलोक पासी व डीईटीसी सेल्स एंड टैक्स आदितेंद्र तक्षक भी मौजूद रहे। नीलामी के दौरान जिला सचिवालय गेट पर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। ठेकों की नीलामी में हिस्सा लेने वाले ठेकेदारों को भी कड़ी जांच के बाद अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अनुसार फतेहगढ़ तुंबी-मारवा कलां जोन का रिजर्व प्राइस 4,08,36000 रुपये रखा था। यह ठेका 4,11,05,100 रुपये में बिका। इस ठेके की नीलामी से विभाग को 2,69,100 रुपये ज्यादा प्राप्त हुए। बूड़िया चौक-चनेटी चौक जोन का रिजर्व प्राइस 10,28,70000 रुपये था, जो 10,29,01,101 रुपये में बिका। यह ठेका महज 31,101 रुपये ज्यादा में बिका। आजाद नगर-गधौली जोन का रिजर्व प्राइस 6,03,90000 रुपये था, जो 6,04,01000 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ठेका 11,000 रुपये ज्यादा में बिका। मधु सिनेमा-मेन बाजार फव्वारा चौक जोन का रिजर्व प्राइस 11,68,20000 रुपये था, जो 11,69,24000 रुपये में बिका। इस ठेके से विभाग को 1,04000 रुपये ज्यादा राजस्व मिला। हरनौल-हसनपुर जोन ठेकों का रिजर्व प्राइस 6,40,80000 रुपये था, जो 6,56,51,555 रुपये में नीलाम हुए। सबसे ज्यादा 15,71,555 रुपये राजस्व आबकारी विभाग को इसी जोन से प्राप्त हुआ।
10 से 17 प्रतिशत घटाया रिजर्व प्राइस

ठेकों की नीलामी करने के लिए इस बार आबकारी विभाग ने रिजर्व प्राइस में 10 से 17 प्रतिशत की कटौती की थी। वह इसलिए क्योंकि 12 जून को नई शराब पॉलिसी लागू हो चुकी है। ऐसे में नीलामी में जितनी देरी होगी शराब का कोटा भी कम होता जाएगा। कोटा कम होने से ठेकेदारों को नुकसान होगा। ऐसे में नुकसान होने पर ठेकेदार ज्यादा कीमतों पर शराब ठेके नहीं खरीदेंगे। वीरवार को 28 जोन के 56 ठेकों की नीलामी होनी थी। अब पांच जोन बिकने के बाद अगली बार 23 जोन के 46 ठेकों की नीलामी करवाई जाएगी।

पांच जोन के 10 ठेकों की नीलामी हो गई है। अब ठेकेदार ठेके खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। जल्द ही सभी ठेकों की नीलामी हो जाएगी। - आलोक पासी, डीईटीसी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed