{"_id":"67f5726a9d1000b26201d706","slug":"10-lakh-rupees-were-robbed-in-the-name-of-getting-a-job-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135852-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे
Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो भाइयों की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। आरोप विष्णु नगर निवासी हीरा सिंह पर लगा है। शहर पुलिस ने दशमेश कॉलोनी निवासी प्रकाश की शिकायत पर आरोपी हीरा सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दशमेश कॉलोनी निवासी प्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा पास है और रोजगार की तलाश में है। उसका परिवार करीब 30-40 साल से शहर में रह रहा है। उसके दादा रेहड़ी लगाकर परिवार की गुजर बसर कर रहा है। प्रकाश ने बताया कि उसके भाई ने भी 10वीं कक्षा पास की हुई है और उसके पास भी रोजगार नहीं है।
उसके दादा उसके व उसके भाई की नौकरी की तलाश के लिए संपर्क कर रहे थे। साल 2022 में उसके दादा की मुलाकात विष्णु नगर निवासी हीरा सिंह से हुई। हीरा सिंह देसी दवाइयां बेचने का भी काम करता है। हीरा सिंह ने उसके दादा को बताया कि वह उसके दोनों पोतों की नौकरी रेलवे विभाग में लगवा देगा। आरोपी ने इसके लिए उनसे दस्तावेज व अलग अलग कर 10 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद आरोपी ने रेलवे से नौकरी का लेटर आने की बात कहकर कुछ दस्तावेज दिखाए। जिस पर दोनों भाइयों की फोटो लगी। इसके साथ ही हस्ताक्षर व मोहर भी लगी थी। जब व विभाग में पहुंचे तो पता चला कि यह लेटर व दस्तावेज फर्जी व जाली है। जांच अधिकारी प्रदीप का कहना है कि आरोपी हीरा सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।