फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 cases filed in four cases of dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के चार मामलों में 10 पर केस

Sun, 08 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 cases filed in four cases of dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना चार मामले सामने आए हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने चारों मामलों में 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में मायापुरी कॉलोनी निवासी रीटा रानी ने बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2023 को पंजाब के कपूरथला की चौधरी कॉलोनी निवासी अरुण वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
गांधी नगर थाना पुलिस ने रीटा की शिकायत पर उसके पति अरुण वर्मा, जेठ अश्वनी वर्मा, जेठानी हरप्रीत, ननद अंजना पर केस दर्ज किया है।उधर, मुजाफत गांव निवासी उर्मिला की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने उसके पति दामला निवासी अजय, जेठ दीपक, जेठानी मोनिका पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, शहर जगाधरी पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रेम लता की शिकायत पर उसके पति राहुल व सास इसरो देवी पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। वहीं रादौर थाना पुलिस ने सिलीकलां गांव निवासी रंजना रानी की शिकायत पर उसके पति जितेंद्र पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed