फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1.35 lakh cheated from factory owner, Yamunanagar

फैक्टरी मालिक से 1.35 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
1.35 lakh cheated from factory owner, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुवाहाटी माल भेजने के लिए किराए पर ली गाड़ी का भाड़ा देने के नाम पर यमुना कैल्शियम प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के संचालक अनुज कुमार के साथ एक लाख 35 हजार रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर जगाधरी के गांव महमूदपुर स्थित यमुना कैल्शियम प्राईवेट लिमिटेड फैक्टरी के संचालक अनुज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में उन्हें गुवाहाटी माल पहुंचाना था। उन्होंने महावीर ट्रांसपोर्ट के मालिक विजय से गाड़ी किराए पर ली। विजय ने गाड़ी प्रिंस कारगो के मालिक अखिलेश से ली, अखिलेश ने गाड़ी हिलमैन लॉजिस्टिक्स के मालिक रमेश सिंह से ली। किराया 5100 रुपये प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से देना तय हुआ।
विज्ञापन

उसने विजय को हिलमैन लॉजिस्टिक्स के नाम से बिल्टी बनाकर दी। उसने विजय की ओर से दिए गए हिलमैन लॉजिस्टिक्स के खाते में किराया राशि एक लाख 35 हजार रुपये जमा करवा दिए। 15 नवंबर को उन्होंने फैक्टरी से गाड़ी में 31 मीट्रिक टन कैल्शियम कार्बोनेट लोड किया। इसके बाद विजय को ई-वे बिल, बिल्टी व अन्य दस्तावेज देकर रवाना कर दिया। अनुज कुमार ने बताया कि अब उन्हें पता चला है कि विजय ने जो खाता हिलमैन लॉजिस्टिक्स का बताकर उन्हें दिया था, वह उसका न होकर बिहार के पूर्वी चंपारन के गांव पिपारा निवासी अमरेंद्र पटेल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया का पैसा उस खाते में जमा हो गया है। आरोप है कि विजय, अखिलेश व रमेश ने धोखे से गलत खाते में उनसे रुपये जमा करवाए। अब आरोपी दो लाख रुपये की मांग कर रहे है, उसके बाद ही उसका माल गुवाहाटी पहुंचाने की बात कह रहे है। आरोपी उसे धमकी दे रहे है कि उसका माल बेचकर वह अपना किराया वसूल करेंगे। उसे पता चला है कि उसका माल लोड हुई गाड़ी मुजफ्फरनगर खड़ी है। गाड़ी का मालिक पहले एडवांस मांग रहा है। इसके बाद ही गाड़ी चलने की बात कह रहा है।

फैक्टरी संचालक अनुज कुमार ने बताया कि जब उसने बैंक में जाकर जांच करवाई तो उसे पता चला कि जो रुपये अमरेंद्र पटेल के खाते में गए। वह उसके पड़ोसी फोटू ने अमरेंद्र के खाते में डलवाए। आरोप है कि फोटू का आरोपियों के साथ कोई संबंध है। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed