फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1.10 lakh withdrawn from account by changing ATM, Yamunanagar

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 1.10 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
1.10 lakh withdrawn from account by changing ATM, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड पंचायत अधिकारी यासीन माजरी निवासी मामचंद का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ने उनके बैंक खाते से एक लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। पता चलने पर रिटायर्ड अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने मामचंद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव यासीन माजरी निवासी मामचंद ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचायत विभाग से रिटायर्ड है। उसे एटीएम का इस्तेमाल करना नहीं आता है। इसलिए एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए वह अधिकतर अपने दोस्त प्रेम की मदद लेता है। दो जून को वह अपने दोस्त प्रेम के साथ एक्सिस बैंक के एटीएम से छहहजार रुपये निकलवाने गया था। हमेशा की तरह वह एटीएम के बाहर ही खड़ा रहा और उसका दोस्त प्रेम रकम निकलवा कर ले आया। 12 जून को फिर रुपयों की जरूरत होने पर वह एटीएम गया तो उसके एटीएम कार्ड ने काम नहीं किया। कई बैंकों के एटीएम में जाने के बाद भी रकम नहीं निकली तो एटीएम कार्ड को ध्यान से देखने पर उस पर मामचंद की बजाए अंकुश सोढ़ी का नाम लिखा हुआ पाया गया।
विज्ञापन

धोखाधड़ी होने की आशंका से उसने पीएनबी के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो पता चला कि उसे खाते से अलग-अलग तारीखों में एक लाख दस हजार निकाले गए हैं। अब उसके खाते में केवल 75 रुपये ही बचे हैं। उसने इस बारे में अपने दोस्त प्रेम से बात की। इस पर पता चला कि दो जून को एटीएम से रकम निकलवाने के समय वहां और भी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामचंद को शक है कि वहां मौजूद किसी शातिर ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एटीएम बूथ व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। ताकि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed