फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shuffle target players in training camp

अभ्यास शिविर में बहाया पसीना

Sun, 09 Feb 2014 01:06 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 09 Feb 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन

इंटर यूनिवर्सिटी एयर पिस्टल और राइफल शूटिंग चैंपियनशिप से पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शिविर में लड़के और लड़कियों की टीमों ने जमकर पसीना बहाया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल विभाग के उप निदेशक डॉ. बीएस भंडारी तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। शिविर डीएवी गर्ल्स कॉलेज की खेल विभागाध्यक्षा डॉ. विभा गुप्ता तथा शूटिंग कोच शक्ति सिंह की देखरेख में लगाया गया।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल विभाग के उपनिदेशक डॉ. बीएस भंडारी ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 11 से 14 फरवरी तक लड़के व लड़कियों की एयर पिस्टल शूटिंग और राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा उसके तहत आने वाले कॉलेजों से विश्वविद्यालय की टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप से पूर्व डीएवी गर्ल्स कॉलेज में 28 जनवरी से 9 फरवरी तक अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कियों की राइफल शूटिंग टीम में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की जसबीर, सोनिया, भारती और आकांक्षा शामिल हैं, जबकि पिस्टल शूटिंग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पारूल, गरिमा, यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र की ईशा और आईबी कॉलेज पानीपत की ज्योति शामिल हैं।


 लड़कों की एयर पिस्टल शूटिंग टीम में एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी से कमलजीत तथा तलविंद्र, एसडी कॉलेज पानीपत से निहाल तथा खालसा कॉलेज करनाल से विजय पाल को शामिल किया गया है। राइफल शूटिंग टीम में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट से आदित्य, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी से साहिल, यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र से दिनेश तथा नवीन टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed