फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Wrestlers denied the spreading rumors of the end of the movement

Wrestlers Protest: पहलवानों का आरोप, हमारे मेडलों को 15-15 रुपये के बताने वाले अब नौकरी के पीछे पड़ गए हैं

Mon, 05 Jun 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद, सोनीपत, अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
संवाद, सोनीपत, अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 07:11 PM IST
सार

पहलवानों का आंदोलन सांसद बृजभूषण के खिलाफ जारी है। पहलवान अभी भी अपनी मांगों पर कायम हैं। आंदोलन खत्म होने की खबरों का पहलवानों ने खंड़न किया है। इसपर बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कहा कि अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गए हैं।

विज्ञापन
Wrestlers denied the spreading rumors of the end of the movement
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

पहलवानों के नौकरी पर लौटने के बाद खबरें चलने लगी की पहवानों ने आंदोलन वापस ले लिया है, इसका खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्मस के जरिये खंड़न किया है। बजरंग पुनिया ने ट्वीट किया है कि 'आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं. ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।' 
विज्ञापन



इसके बाद उनका और विनेश फौगाट का ट्वीट आया, जिसमें लिखा है कि हमारे मेडलों को 15-15 रुपये के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं। हमारी जिंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज है। अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएंगे। नौकरी का डर मत दिखाइए।
विज्ञापन



विनेश फौगाट ने कही ये बात
कुश्ती पहलवान विनेश फौगाट लगातार आंदोलन में मुखर होकर आपनी आवाज उठा रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि 'महिला पहलवान किस ट्रॉमा से गुजर रही हैं इस बात का अहसास भी है फर्जी खबर फैलाने वालों को?कमजोर मीडिया की टांगें हैं जो किसी गुंडे के हंटर के आगे कांपने लगती हैं, महिला पहलवान नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी लिखा
जहां पहुंच के कदम डगमगाए हैं सब के 
उसी मकाम से अब अपना रास्ता होगा 

इसक अलावा एक ट्वीट में विनेश ने भी लिखा कि हमारे मेडलों को 15-15 रुपये के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं। 

ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा : साक्षी मलिक
साक्षी मलिक ने ट्वीट किया कि ये खबर बिलकुल गलत है। इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।

Wrestlers denied the spreading rumors of the end of the movement
बजरंग पुनिया के बड़े भाई हरेंद्र पुनिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का विरोध जारी
बजरंग पुनिया के बड़े भाई हरेंद्र पुनिया ने आंदोलन खत्म करने को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। बोले जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अमित शाह के साथ पहलवानों की मुलाकात पर हरेंद्र पुनिया बोले कि इस मामले में बजरंग से कोई बातचीत नहीं हुई। बजरंग से बातचीत करने के बाद ही आपको बताया जाएगा। किसान संगठनों खाप पंचायतों और देश की जनता को एक साथ इकट्ठा करने के लिए जल्द ही महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

ये फैली थी खबर
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चलने लगी, जिसके अनुसार कहा जाने लगा कि पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया है। बताया गया कि तीनों अपनी नौकरी पर भी लौट गए हैं।
 

अमित शाह से पहलवानों की मुलाकात
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार रात करीब 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली। अमित शाह ने पहलवानों से तब मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं पहलवान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने अमित शाह से सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक, पहलवानों ने ही अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा था। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने पहलवानों से यह भी पूछा कि क्या पुलिस को अपने काम करने का समय नहीं देना चाहिए?

रविवार को ओलंपियन साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने अमर उजाला से हुई बातचीत में दावा किया कि साक्षी, विनेश और बजरंग ने शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब एक से डेढ़ घंटे की मुलाकात में गृह मंत्री ने तीनों खिलाड़ियों से कहा कि वे जोश की बजाय समझदारी से काम लें।

सुदेश मलिक ने बताया कि शाह ने पहलवानों को आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी पर ही जोर दिया। इस पर शाह ने कहा, कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed