{"_id":"862764064fda7f61d212812c04947670","slug":"workers-on-the-death-of-the-company-director-safety-against-case-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत पर कंपनी निदेशक, सेफ्टी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत पर कंपनी निदेशक, सेफ्टी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू पालम विहार में सोमवार को एक कंपनी में निर्माण के दौरान हुई मजदूर की मौत पर पालम विहार पुलिस ने कंपनी के निदेशक, सेफ्टी मैनेजर और साइट इंचार्ज के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, न्यू पालम विहार स्थित एलएनटी कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को दीवार पर पानी छिड़कते समय बिहार निवासी दरबारी की गिरकर मौत हो गई थी। मामले के जांच अधिकारी शकलैंद्र ने बताया कि कंपनी की जांच में सामने आया कि वहां किसी तरह के सुरक्षा बंदोबस्त नहीं किए गए थे। कंपनी के निदेशक अनिल गोयल, सेफ्टी मैनेजर एम. बाला मोरगन और साइट इंचार्ज विरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन