फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   women Narnaul- Jaipur State Highway prevented

पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने नारनौल-जयपुर स्टेट हाईवे रोका

Mon, 09 Dec 2013 09:36 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
women Narnaul- Jaipur State Highway prevented
हरियाणा के नारनौल के मोहल्ला सलामपुरा में दो महीनों से पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने सोमवार को कोरियावास मोड़ पर नारनौल-जयपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन


एक घंटे तक जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नवीन कुमार ने महिलाओं की समस्या सुनने के बाद आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में दो महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर मोहल्ला निवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि भूप कालोनी में पानी की मेन पाइपलाइन से कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन जोड़ रखे हैं, जिससे पेयजल समस्या बनी हुई है।

उनका कहना है कि जब तक अवैध कनेक्शनों को नहीं काटा जाता, समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नवीन कुमार ने कहा कि महिलाओं की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

नहर में पानी कम आने के कारण भी नलों में नहीं पहुंच पाता है। नहर सोमवार से आनी शुरू हुई है। 10-15 दिनों तक लगातार पानी आने के बाद समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed