{"_id":"2ea3f4bf5f234e61ee91db26f51a0196","slug":"women-narnaul-jaipur-state-highway-prevented","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने नारनौल-जयपुर स्टेट हाईवे रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने नारनौल-जयपुर स्टेट हाईवे रोका
नारनौल/ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल के मोहल्ला सलामपुरा में दो महीनों से पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने सोमवार को कोरियावास मोड़ पर नारनौल-जयपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।
एक घंटे तक जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नवीन कुमार ने महिलाओं की समस्या सुनने के बाद आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में दो महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर मोहल्ला निवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महिलाओं ने कहा कि भूप कालोनी में पानी की मेन पाइपलाइन से कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन जोड़ रखे हैं, जिससे पेयजल समस्या बनी हुई है।
उनका कहना है कि जब तक अवैध कनेक्शनों को नहीं काटा जाता, समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नवीन कुमार ने कहा कि महिलाओं की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
नहर में पानी कम आने के कारण भी नलों में नहीं पहुंच पाता है। नहर सोमवार से आनी शुरू हुई है। 10-15 दिनों तक लगातार पानी आने के बाद समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।