{"_id":"612630c68ebc3e79af3ca8f1","slug":"woman-shot-in-dispute-over-balcony-in-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी: मकान के छज्जे को लेकर विवाद में महिला को मारी गोली, घायल को हिसार किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: मकान के छज्जे को लेकर विवाद में महिला को मारी गोली, घायल को हिसार किया रेफर
Wed, 25 Aug 2021 05:34 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:34 PM IST
सार
बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब मंडी सैनियान में एक युवक ने गोली मारकर एक महिला को जख्मी कर दिया। हरिसिंह ने बताया कि दिवार को लेकर महिलाओं में आपसी झगड़ा हुआ था, मगर इस बीच राजेश अपने साथ एक रिवाल्वर लेकर उनके घर आया और उनपर दो फायर किए, जिसमें वह बच गया। मगर उसके बाद उसने तीसरा फायर उनकी पुत्रवधू शारदा पर किया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला शारदा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी शहर व इसके आसपास क्षेत्र में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रामसिंह कॉलोनी में महिला को गोली मारने की वारदात का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि दूसरी घटना मंडी सैनियान में भी घट गई। बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब मंडी सैनियान में एक युवक ने गोली मारकर एक महिला को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला शारदा देवी की उर्म 40 वर्ष हैं। महिला को गोली लगने के बाद उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया। गोली महिला के बाएं हाथ पर लगी है। शारदा देवी के 75 वर्षीय ससुर हरिसिंह ने बताया कि मंगलवार को हमारा छज्जे को लेकर एक विवाद हुआ था, जो पंचायत में सुलझ गया था।
विज्ञापन
हरिसिंह ने बताया कि बुधवार को भी दीवार को लेकर महिलाओं में आपसी झगड़ा हुआ था, मगर इस बीच राजेश जो अपने साथ एक रिवाल्वर रखता है उसे लेकर उनके घर आया और उनपर दो फायर किए, जिसमें वह बच गया। मगर उसके बाद उसने तीसरा फायर उनकी पुत्रवधू शारदा पर किया जो उसके एक हाथ पर जा लगी। गोली चलने की घटना से मोहल्ला में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान ले लिए और बयान के आधार पर छानबिन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हांसी में लगातार अपराधिक घटनाएं बड़ रही हैं, तीन दिन पूर्व रामसिंह कॉलोनी में पूर्व फौजी ऋतु राज यादव को अज्ञात बदमाश सायं 8 बजे के करीब गोली मारकर फरार हो गए थे, जिसके बाद उसे हिसार ले जाया गया, जहां ईलाज के कारण उसकी मौत हो गई थी। अभी उस मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि दूसरी घटना मंडी सैनियान में भी घट गई।