{"_id":"7fe4c4f2-e5a1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-raped-twice","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसके साथ एक ही रात में दो बार हुआ बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसके साथ एक ही रात में दो बार हुआ बलात्कार
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में एक महिला एक ही रात में दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई। लोन दिलाने के नाम पर पहले उसके गांव के एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसके बाद दिलासा दिलाने के बहाने आईआरबी के जवान ने उसे अपने क्वार्टर में ले जाकर बलात्कार किया।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
28 वर्षीया एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का रहने वाला महेंदर उर्फ मुन्नू ऑटो चलाता है। उससे उसकी लोन दिलाने के संबंध में बात हुई थी।
ऑटो चालक बृहस्पतिवार की रात उसे किसी से मिलाने के बहाने बादशाहपुर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, महिला जब उसके ऑटो में बैठकर रो रही थी, इसी दौरान आईआरबी में तैनात एक सिपाही वहां आ गया और उसे पूछताछ के बहाने अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया।
विज्ञापन
वहां उसने भी उससे बलात्कार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बादशाहपुर पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आईआरबी का जवान फरार है। पुलिस ने उसकी पहचान बालकिशन के रूप में की है।