{"_id":"d070e2e034b13629fa1e5fcc676e9e13","slug":"without-license-practice-five-doctors-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस प्रैक्टिस करते पांच डॉक्टर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस प्रैक्टिस करते पांच डॉक्टर काबू
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Jan 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोलर की टीम ने बिना लाइसेंस के प्रैक्टिस करते पांच डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर के बयान पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोलर को शिकायत मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र डूंडाहेड़ा में पांच डॉक्टर बिना लाइसेंस के प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहां की कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को इलाज के नाम पर अनाप-शनाप दवाएं देकर पैसे हड़प रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार उनकी ओर से दी जाने वाली दवाएं जान पर बन आईं हैं। इस तरह की निरंतर मिल रही शिकायतों के आधार पर डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोलर के आदेश पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापामारी की गई।
विज्ञापन
शंकर मिस्त्री (मगध अस्पताल), प्रमोद (सोनम क्लीनिक), सिद्दीकी (पीपल अस्पताल), अमित (लोकप्रिय क्लीनिक) व संदीप (बजरंग क्लीनिक) को गिरफ्तार कर लिया गया। वे किसी तरह की कोई डिग्री पेश नहीं कर सके।
इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल से कागजात व दवाएं जब्त कर उसे सील कर दिया। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर हरिवंश के बयान पर पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।