फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Winter holiday declared in Haryana schools till January 12

हरियाणा: विद्यालयों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित, कोरोना के चलते पहले ही बंद हैं स्कूल

Wed, 05 Jan 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश की अनुपालना कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Winter holiday declared in Haryana schools till January 12
विद्यालयों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सभी सरकारी, निजी स्कूलों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। बुधवार शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। सभी डीईओ, डीईईओ को इनका अपने जिले में पालन कराना होगा।

विज्ञापन

कोविड की पाबंदियों के कारण सरकार 3 जनवरी से प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को पहले ही बंद कर चुकी है। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे।

शीतकालीन अवकाश भी 3 से 12 जनवरी तक होंगे। सरकार ने कोविड के मामले तेजी से बढ़ने पर पहले चरण की सख्त पाबंदियां 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक ही लगाई हैं। शीतकालीन अवकाश हर साल 10 दिन का रहता है। सरकार कड़ाके की ठंड पड़ने पर इन्हें घोषित करती है। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग इन छुट्टियों को कोविड की पाबंदियों के बीच ही निपटा देगा।
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चलेंगे। सरकार ने 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों को 10 जनवरी तक टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए डीसी, सीएमओ के साथ मिलकर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। 5 जनवरी से यह टीकाकरण स्कूलों में शुरू हो गया। टीकाकरण जिला अनुसार अलग-अलग चलेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने अभिभावकों से अपने बच्चों को 10 जनवरी तक अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें : हिसार में सड़क हादसे में गाड़ी चालक की मौत , झज्जर में परिवार के तीन सदस्यों का हत्यारोपी गिरफ्तार

इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भी 12 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश लागू हैं। हालांकि इस दौराना शिक्षकों को स्कूल में पहुंचकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed