{"_id":"8740320198fb6adc39577d8d8019faaf","slug":"will-teach-a-lesson-to-rebels-kuldeep-bishnoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी विधायकों को सिखाएंगे सबक : कुलदीप बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी विधायकों को सिखाएंगे सबक : कुलदीप बिश्नोई
नारनौल/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल में हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर पार्टी के पांचों बागी विधायकों को सबक सिखाया जाएगा।
इनमें से कई विधायक सरकार बनने से पहले ही जेल की हवा खा लेंगे। इसके बाद रही कसर वे सरकार बनने के बाद पूरी कर देंगे।
कुलदीप बिश्नोई सोमवार को विजय रथयात्रा के दौरान पुरानी कचहरी के पास एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हजकां के पांचों विधायकाें ने उनके साथ ही नहीं, प्रदेश की जनता के साथ भी धोखा किया है।
इन्हाेंने राजनीति को दूषित किया है, अगर ये विधायक हुड्डा का समर्थन नहीं करते तो आज प्रदेश की तस्वीर ही अलग होती।
उन्हाेंने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा केवल रोहतक तक ही सीमित हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलाें की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
सड़काें का बुरा हाल है, बेरोजगारों की फौज खड़ी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि गठबंधन को लेकर लोगों में पीड़ा है।
यहां तक कि इनेलो गठबंधन से दुखी है, लेकिन वे बताना चाहते हैं कि यह गठबंधन मजबूत है। आने वाले समय में प्रदेश में इसी गठबंधन की सरकार बनेगी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक कैलाशचंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रघु यादव, हजकां के जिला प्रधान प्रो. रोशनलाल, पूर्व विधायक नरेश यादव व मूलाराम, राकेश शर्मा, सोनू कौशिक, लक्ष्मी सैनी, अजीत यादव, लोकेश सैनी व गोविंद भारद्वाज सहित कई लोग थे।
इससे पूर्व नांगल चौधरी में कुलदीप बिशभनोई ने कहा कि वे लोगों के बीच वोट मांगने नहीं, कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार का आईना दिखाने आए हैं।
उन्होंने लोगों को हजकां के स्थापना दिवस पर एक दिसंबर को हिसार में आयोजित होने वाली महारैली का न्योता दिया।