{"_id":"00add9a4b7422eee7fc210d5bdceaa46","slug":"will-improve-rural-connectivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तब दर्जनों गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तब दर्जनों गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 08 Dec 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल खेड़ी पुल से तिगांव तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण अप्रैल 2014 तक पूरा हो जाएगा। इससे तिगांव समेत आसपास के दर्जनों गांवों को शहर तक या बाहर जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। शहर की मुख्य सड़कों में से एक खेड़ी पुल से तिगांव तक जाने वाली सड़क है। यह सड़क कई बड़े गांवों को शहरी क्षेत्र से जोड़ने का काम करती है। सड़क से कई गांव कनेक्ट होने के कारण रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लंबे समय से यह सड़क खस्ता हाल बनी हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, हर हाल में सड़क का निर्माण अप्रैल 2014 में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 4.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 4.77 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। रोड को 18 फुट चौड़ा बनाया जाएगा। सड़क पर पानी न भरे, इसके लिए इसे पहले से एक मीटर ऊंचा बनाया जाएगा। गांवों के जिन हिस्सों के पास जलभराव की समस्या अधिक होती है, वहां पर सीमेंट की टुकड़ियों से सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
बाकी हिस्से में तारकोल व रोड़ी से सड़क को तैयार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी कार्यकारी के अभियंता दिलबाग सिंह ढांडा ने बताया कि सड़क पर दो लेयर मिट्टी डालने का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सड़क पर ब्लैक कारपेट बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन