फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather report Haryana Rain in Haryana

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, आगामी छह दिनों तक बारिश की संभावना

Mon, 18 Aug 2025 08:54 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना है। इसका असर पंजाब से सटे जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Weather report Haryana Rain in Haryana
हरियाणा में मानसून - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून टर्फ के दूर जाने और पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने से मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है। हालांकि सोमवार रात को एक नया विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी फिलहाल हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। इस समय मानसून टर्फ राजस्थान पर बना हुआ है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाओं के आने से बादल बन रहे हैं जिससे कहीं- कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी हो रही है। रविवार को सक्रिय हुआ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकल गया है। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


18 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों में 18 से 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है, जबकि बाकी हिस्सों में लगातार बिखराव वाली बारिश होगी। इसके बाद अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार मानसून में सक्रियता की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed