फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather news Cold wave in Haryana

हरियाणा में बढ़ने लगी ठिठुरन: दिन में राहत; रात में सर्द हवाओं का सितम, आगे ऐसा रहेगा मौमस

Mon, 08 Dec 2025 01:41 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डेस्क रिपोर्ट
अमर उजाला डेस्क रिपोर्ट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 01:41 PM IST
सार

हरियाणा में रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल दिन में धूप खिलने से लोग अभी राहत महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather news Cold wave in Haryana
नारनौल में सबसे कम रहा तापमान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में दिसंबर महीने की शुरुआत से लोगों को कड़ाके  की ठंड महसूस होने लगाी है। खासकर रात और सुबह के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरवाट दर्ज होने की संभावना है। 

विज्ञापन


रातें हुईं ठंडी

बीते 7 दिसंबर को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का असर और बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी हवाएं लगातार तापमान गिरा रही हैं।
विज्ञापन


नारनौल सबसे ठंडा और नूंह सबसे गर्म

प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव में नूंह सबसे गर्म जिला के रूप में दर्ज हुआ, जहां अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिसंबर तक लगातार बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 दिसंबर तक राज्य में ठंड में लगातार बढ़ोतरी देखी जा सकती है। संभावना है कि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है, जिससे कई जिलों में यह छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी, जिनके कारण विशेषकर रात के तापमान में और गिरावट आएगी। यह स्थिति ठंड को और बढ़ाएगी तथा कई स्थानों पर सुबह कोहरा भी घना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed