{"_id":"65056e1f1c7e280d2700b188","slug":"weather-changed-in-haryana-heavy-rain-in-kurukshetra-dharamnagari-flooded-water-drainage-exposed-again-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मौसम बदला: कुरुक्षेत्र में झमाझम हुई बारिश; धर्मनगरी पानी-पानी हुई, फिर खुली पानी निकासी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मौसम बदला: कुरुक्षेत्र में झमाझम हुई बारिश; धर्मनगरी पानी-पानी हुई, फिर खुली पानी निकासी की पोल
Sat, 16 Sep 2023 02:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:28 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में शनिवार को फिर दूसरे दिन करीब एक घंटा तक जमकर बारिश हुई, जिससे पूरे शहर में पानी-पानी हो गया। कई बाजार व रिहासशी क्षेत्रों के साथ-साथ मुख्य सड़कें भी पानी से लबालब हो गई।
विज्ञापन
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया तो पूरा शहर पानी-पानी हो गया। जिससे न केवल फिर पानी निकासी के प्रबंध किए जाने के दावों की पोल खुल गई बल्कि लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला भर में 40 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अभी अगले दो दिन और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
परेशानी झेलते रहे लोग, सड़कों से लेकर रिहायसी क्षेत्रों में भी भरा पानी
जहां शुक्रवार को दोपहर के समय बारिश हुई थी, जिस दौरान भी शहर के कईं क्षेत्रों में जलभराव हुआ था। वहीं शनिवार को फिर दूसरे दिन करीब एक घंटा तक जमकर बारिश हुई, जिससे पूरे शहर में पानी-पानी हो गया। कई बाजार व रिहासशी क्षेत्रों के साथ-साथ मुख्य सड़कें भी पानी से लबालब हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों भर तक पानी निकासी नहीं हो पाई, जिससे हादसे का भी अंदेशा बना रहा।
विज्ञापन
मंडियों में फिर भीगा धान
अनाजमंडियों में बारिश के चलते दूसरे दिन भी लाखों रुपये का धान भीग गया। हालांकि अभी आवक कम है और अधिकतर ढेरियां ढांप दी गई, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते धान भीग गया। वहीं बारिश के चलते धान कटाई कार्य भी ठप हो गया है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पैनोरमा परिसर बना तालाब
बारिश के चलते कुरुक्षेत्र पैनोरमा तालाब बन गया, जहां पहुंचे पर्यटकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां मुख्य गेट से ही प्रवेश करना पर्यटकों के लिए मुश्किल हो गया तो बड़ी संख्या में ये हालात देख बैरंग ही लौट गए।
यहां-यहां भरा पानी
श्रीकृष्ण संग्रहालय रोड, ताऊ देवीलाल चौक, बिरला मंदिर चौक, सेक्टर 17, वशिष्ठ कॉलोनी, कीर्ति नगर, कल्याण नगर, अमीन रोड, दीदार नगर, शांति नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया।