{"_id":"8190b514-7a57-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"we-will-not-surrender-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इटली वाली सोनिया गांधी के आगे नहीं झुकेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'इटली वाली सोनिया गांधी के आगे नहीं झुकेंगे'
जींद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने हमेशा उस साजिश को बेनकाब किया है जो किसानों मजदूरों, दुकानदारों एवं युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने के लिए रची जाती रही है।
विज्ञापन
दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए हमेशा सीबीआई का दुरूपयोग किया है। उन्होंने कहा कि अपने देश एंव प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए हम अपना सिर कटा सकते हैं लेकिन हरियाणा का सिर इटली की मेम सोनिया गांधी के आगे नही झुकाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस की पोल-खोल अभियान के तहत ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानों की जमीन कौडिय़ों के भाव खरीदकर करोड़ों रुपये में बिल्डरों को बेच रहे हैं। हर महीने हुड्डा प्रदेश का अरबों रुपया दिल्ली दरबार में सोनिया गांधी को दे रहे हैं ताकि उसकी कुर्सी बची रहे।
विज्ञापन