फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Vinesh Phogat made an emotional post on Social Media

विनेश ने की भावुक पोस्ट: ‘जिंदगी सिद्धि कर दिंदा सब कुझ पुथा ही रह गया, मेरी वारी तै रब्बा सुत्ता ही रह गया’

Thu, 15 Aug 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Aug 2024 10:10 PM IST
सार

विनेश के पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने के बाद भी पदक नहीं मिलने से कुश्ती प्रेमी निराश थे। इसी बीच विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन
Vinesh Phogat made an emotional post on Social Media
विनेश फोगाट ने की भावुक पोस्ट - फोटो : X @BajrangPunia

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट की तरफ से पेरिस ओलंपिक में संयुक्त रजत पदक देने की अपील को खेल पंचाट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स खारिज कर चुका है। जिस पर विनेश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। विनेश ने गायक बी प्राक के गीत के साथ मैट पर लेटकर आंखों पर हाथ रख पोस्ट डाली है। जिसके बोल ‘जिंदगी सिद्धि कर दिंदा सब कुझ पुथा ही रह गया, मेरी वारी तै लगदाई रब्बा सुत्ता ही रह गया।’

विज्ञापन


विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के कुश्ती मुकाबले में फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त रजत पदक देने की अपील दायर की थी। 9 अगस्त को बहस के बाद फैसला पहले 13 अगस्त तक टाल दिया गया था। बाद में बताया गया था कि फैसला 16 अगस्त को दिया जाएगा। इसी बीच 14 अगस्त को अचानक विनेश की अपील को खारिज कर दिया था। विनेश के पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने के बाद भी पदक नहीं मिलने से कुश्ती प्रेमी निराश थे। इसी बीच विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें मैट पर लेटकर आंखों पर हाथ रखकर बी प्राक का गीत शेयर किया है। जिसके बोल हैं कि ‘जिंदगी सिद्धि कर दिंदा, जिंदगी सिद्धि कर दिंदा सब कुझ पुथा ही रह गया। मेरी वारी ते लगदाई तू रब्बा सुत्ता ही रह गया। ना दित्ता प्यार...।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने लिखा ‘हीरे की तरह चमक रही हो आज पूरे संसार में’
टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने विनेश की तीन फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘ माना पदक छीना गया है तुम्हारा इस अंधकार में, हीरे की तरह चमक रही हो आज इस संसार में।’ साथ ही लिखा है कि विश्व विजेता हिंदुस्तान की आन बान शान रूस्तम ए हिंद विनेश फोगाट आप देश के कोहिनूर हैं। पूरे विश्व में विनेश फोगाट, विनेश फोगाट हो रही है। साथ ही कटाक्ष करते हुए लिखा है कि जिनके मेडल चाहिए, खरीद लेना 15-15 रुपये में। इसे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के वायरल वीडियो से जोडक़र देखा जा रहा है। बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन के दौरान पहलवानों ने अपना मेडल वापस करने की बात कही थी। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पदकों को 15 रुपये का बताते दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed