{"_id":"a05fca50518ae63ea3fe639236a627e8","slug":"villagers-jam-the-road-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया
फतेहाबाद/ब्यूरो।
Updated Thu, 31 Oct 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर बिजली निगम का फोरमैन अपने साथ भगा ले गया।
पुलिस ने वीरवार को नाबालिगा के भाई की शिकायत पर आरोपी फोरमैन व उसके सहयोगी लाइनमैन सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीणों ने वीरवार को सदर थाने के बाहर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
सूचना मिलने पर डीएसपी विजय जाखड़ ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि बिजली निगम में कार्यरत फोरमेन मेहर सिंह उसकी 15 वर्षीय बहन पर बुरी नजर रखता है और उसकी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था और अगले दिन उसकी बहन अपने घर से गायब मिली।
इस पर परिजनों ने नाबालिग की आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि फोरमैन मेहर सिंह भी अपने घर से गायब है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फोरमैन मेहर सिंह उसकी बहन को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है और इस काम में बिजली निगम के लाइनमैन शमशेर सिंह व एक अन्य युवक ने उसकी मदद की है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वीरवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीण सदर थाने पहुंचे।
पुलिस द्वारा ठोस आश्वासन न देने पर ग्रामीण बिफर गए और उन्होंने थाने के बाहर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी विजय जाखड़ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।